Bhu Naksha Delhi 2023 (भू नक्शा दिल्ली कैसे चेक करें): दिल्ली के राजस्व विभाग द्वारा भू नक्शा चेक व डाउनलोड करने की सुविधा को ऑनलाइन प्रदान किया जा रहा है। अब Bhulekh नक्शा Delhi South East / South West दिल्ली के किसी भी जिले का भू नक्शा ऑनलाइन निकाला जा सकता है। यदि आप दिल्ली के मूल निवासी है तो आप भूलेख दिल्ली पोर्टल gsdl.org.in के माध्यम से घर बैठे अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
अभी दिल्ली के सभी नागरिकों को इस ऑनलाइन सुविधा (दिल्ली भू नक्शा पोर्टल) के बारे में जानकारी नहीं है जिस कारण वह इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसलिए हमने इस आर्टिकल के माध्यम से दिल्ली में भू नक्शा / मैप देखने की ऑनलाइन सुविधा के बारे में पूरी जानकारी आप तक पहुँचाने की कोशिश की है।

यदि आपको ऑनलाइन भू नक्शा देखने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएगी। क्योंकि यहां आपको भू नक्शा दिल्ली ऑनलाइन कैसे देखें एवं भू नक्शा डाउनलोड करने की प्रक्रिया step by step बताई गई है।
भू नक्शा दिल्ली 2023
Bhulekh Bhu Naksha Delhi: आज के इस डिजिटल युग में जहाँ सभी काम ऑनलाइन किए जा रहे हैं वहीं दिल्ली जैसा शहर पीछे कैसे रह सकता है। देश भर के सभी राज्य कि सरकार द्वारा भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है। इसी तरह दिल्ली कि राज्य सरकार ने भी अपने राज्य के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए एक वेब पोर्टल का निर्माण किया है। इससे दिल्ली के नागरिकों को जमीन संबंधी विवरण / Delhi Land Records Online प्राप्त करने में काफी सुविधा होगी।
जब भी किसी नागरिक को अपने जमीन के नक्शे की आवश्यकता पड़ती है तो वह अपना काम छोड़कर सरकारी दफ्तर व तहसील चले जाते हैं जहां उनका काम समय पर नहीं होता है और उनके पैसे भी खर्च होते है। जिससे उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन सरकार द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अब आप आसानी से घर बैठे अपने प्लॉट व जमीन का नक्शा ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
Bhu Naksha Delhi 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | भू नक्शा दिल्ली 2023 कैसे देखें |
राज्य | दिल्ली |
लाभार्थी | राज्य के मूल निवासी |
उद्देश्य | नागरिकों को भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध कराना। |
भू नक्शा चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://gsdl.org.in/revenue/ |
भू नक्शा दिल्ली का उद्देश्य
Bhu Map Delhi का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को अपने जमीन का नक्शा देखने व डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन प्रदान करना है। दिल्ली की जनसंख्या को देखते हुए एवं नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल बनवाया गया है। ताकि राज्य के किसी भी नागरिक को असुविधा ना हो और सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों पर ज्यादा दबाव ना पड़े।
इस ऑनलाइन सुविधा के जरिए दिल्ली के निवासी घर बैठे अपने जमीन का नक्शा एवं जमीन संबंधी अन्य विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे। अब नागरिकों के बहुमूल्य समय एवं पैसे दोनों की बचत हो पाएगी। इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा।
भूलेख भू नक्शा दिल्ली के लाभ
- दिल्ली के राज्य सरकार द्वारा भू नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है।
- इसके लिए सरकार द्वारा एक वेब पोर्टल का भी निर्माण करवाया गया है।
- इस ऑनलाइन पोर्टल पर जमीन का संपूर्ण विवरण / लैंड रिकॉर्ड सरकार के पास सुरक्षित रहेगा।
- अब राज्य के किसी भी नागरिक को जमीन संबंधी विवरण प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे मोबाइल व लैपटॉप के जरिए अपने प्लॉट व जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकाल सकता है।
- भूमि के मालिक अब खसरा नंबर के जरिये जमीन का नक्शा 5 मिनट में ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
- Delhi Bhulekh Bhu Naksha पोर्टल पर भू नक्शा डाउनलोड व प्रिंट करने की भी सुविधा उपलब्ध है।
- जमीन का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होने से सरकारी दफ्तरों में होने वाले कार्य का दबाव कम होगा।
दिल्ली के जिलों की सूची जहां भू नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है
नीचे हमने भू नक्शा दिल्ली south east / south west एवं दिल्ली के सभी जिलों की सूची उपलब्ध कराई है, जहां के नागरिक भू नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं। भू नक्शा देखने के साथ-साथ इन सभी जिलों के नागरिकों के लिए भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड एवं प्रिंट करने की भी सुविधा उपलब्ध है।
क्र. संख्या | जिलों के नाम / District |
1 | नई दिल्ली (New Delhi) |
2 | नार्थ दिल्ली (North Delhi) |
3 | नार्थ वेस्ट दिल्ली (North West Delhi) |
4 | वेस्ट दिल्ली (West Delhi) |
5 | साउथ वेस्ट दिल्ली (South West Delhi) |
6 | साउथ दिल्ली (South Delhi) |
7 | साउथ ईस्ट दिल्ली (South East Delhi) |
8 | सेन्ट्रल दिल्ली (Central Delhi) |
9 | नार्थ ईस्ट दिल्ली (North East Delhi) |
10 | ईस्ट दिल्ली (East Delhi) |
11 | शाहदरा (Shahdara) |
भू नक्शा दिल्ली कैसे चेक करें 2023
Bhu Naksha Delhi Kaise Check Kare: दिल्ली के राज्य सरकार द्वारा भू नक्शा ऑनलाइन निकालना काफी आसान कर दिया गया है। आप भू नक्शा दिल्ली के ऑनलाइन पोर्टल पर विजिट करके काफी आसानी से अपनी जमीन का नक्शा चेक कर सकते हैं। यदि आप जानना चाहते है कि भू नक्शा दिल्ली ऑनलाइन कैसे निकाला जाता है? तो कृपया आप नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को अच्छे से फॉलो करें –
स्टेप 1. भू नक्शा दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
भू नक्शा दिल्ली ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको Revenue Geo Portal पर विजिट करना होगा। ऑनलाइन पोर्टल विजिट करने के बाद आप इसके होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
स्टेप 2. Khasra Information पर क्लिक करें
पोर्टल के होम पेज पर आपको Khasra Information का विकल्प दिखाई देगा। खसरा नंबर से भू नक्शा सर्च करने के लिए आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
स्टेप 3. जिला, गांव, खसरा आदि का चयन करें
अब आपके सामने Revenue Khasra Info का एक बॉक्स खुलेगा। इसमें आपको निम्न जानकारियां दर्ज करनी है –
- District – सबसे पहले आप अपने जिले का चयन करें।
- Division – जिले का चयन करने के बाद डिवीजन चुने।
- Village – अब आपको अपनी गांव का चयन करना है।
- Rectangl – गांव का चयन करने के बाद rectangl को चुनें।
- Khasra – अब आप खसरा नंबर का चयन करें।
- सभी विवरणों का चयन करने के बाद View Ownership Details के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4. भू नक्शा दिल्ली चेक करें
ऊपर बताए गए सभी जानकारियों को सही-सही भर लेने के बाद आपकी स्क्रीन पर भू नक्शा खुल जाएगा। जिसमें आप जमीन के मालिक का नाम एवं भू नक्शे की जानकारी चेक कर सकते हैं।
भू नक्शा दिल्ली डाउनलोड व प्रिंट कैसे करें
- सर्वप्रथम आप Revenue Geo Portal पर जाएं।
- अब Khasra Information पर क्लिक करें।
- District, Village, Khasra आदि का चयन करें।
- View Ownership Details पर क्लिक करें।
- अब अपने जमीन का नक्शा / विवरण चेक करें।
- अब अपने जमीन का भू नक्शा डाउनलोड करें।
- Print Map पर क्लिक करके आप इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
Conclusion (निष्कर्ष)
दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने आपको भू नक्शा दिल्ली ऑनलाइन कैसे निकालें एवं भू नक्शा डाउनलोड कैसे किया जाता है इसकी पूरी प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाया है। उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया आप इसे अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें। धन्यवाद!
भू नक्शा दिल्ली से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1. दिल्ली में अपने जमीन का नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
उत्तर. दिल्ली में रहने वाले भू-स्वामी अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकालने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसकी कुछ आसान सी प्रक्रिया है जो आपको इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।
प्रश्न 2. भू नक्शा दिल्ली की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर. दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में भू नक्शा देखने के लिए अधिकारिक वेबसाइट gsdl.org.in को लांच किया गया है।