छत्तीसगढ़ भुइयां 2023 Bhuiyan Chhattisgarh Land Record Online Download

Bhuiyan Chhattisgarh Land Record | CG छत्तीसगढ़ भुइयां, खसरा विवरण छत्तीसगढ़, बी1 खसरा ऑनलाइन CG चेक व डाउनलोड | भुइयां नामांतरण, भुइयां नक्शा, भू अभिलेख छत्तीसगढ़ @bhuiyan.cg.nic.in

CG Bhuiyan 2023: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के लोगों को भू अभिलेख से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ भुइयां लैंड रिकॉर्ड पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान व अन्य नागरिक घर बैठे अपने भूमि का संपूर्ण विवरण जैसे भुइयां नक्शा खसरा, P11 खतौनी, CG बी1 खसरा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। राज्य सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया के अंतर्गत Chaattisgarh Bhuiyan (सीजी भूलेख) के माध्यम से जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है। 

Bhuiyan Chhattisgarh Land Record

CG छत्तीसगढ़ भुइयां के माध्यम से भूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो जाने से नागरिकों को तहसीलों व सरकारी विभागों में जाने से छुटकारा मिलेगा। लेकिन बहुत से लोगों को अभी इसकी जानकारी नहीं है। जिस कारण वह CG भुइयां की इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल (Bhulekh Chaattisgarh) एवं बी1 खसरा, PII खतौनी ऑनलाइन चेक व डाउनलोड करने से संबंधित जानकारी के लिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

विषय सूची

छत्तीसगढ़ भुइयां 2023 (CG Bhuiyan Portal)

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भूमि संबंधित संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए भुइयां छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख पोर्टल का निर्माण करवाया गया है। जहां राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन संबंधित जानकारी एवं डाक्यूमेंट्स को ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकता है। इस पोर्टल पर जमीन संबंधी विभिन्न सेवाएं जैसे खसरा, खतौनी, भुइयां नामांतरण, भूलेख भू नक्शा आदि उपलब्ध कराई गई है। आप अपने खसरा नंबर के जरिए भुइयां लैंड रिकॉर्ड की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

CG भुइयां पोर्टल पर जाकर आप घर बैठे अपनी जमीन का संपूर्ण विवरण / Bhuiyan Chhattisgarh Land Record ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। अब आपको अपनी जमीन संबंधी दस्तावेजों को निकलवाने के लिए किसी सरकार दफ्तर व राजस्व विभाग के कार्यालय का दरवाजा खटखटाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आप स्वयं अपने जमीन का विवरण निकाल सकते हैं। आगे हम आपको सीजी भुइयां पोर्टल के लाभ क्या है? एवं छत्तीसगढ़ भूइयां पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध है? इसके बारे में पूरी जानकारी देगें। कृपया आप इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Bhuiyan Chhattisgarh Land Record Portal Overview

आर्टिकल का नामछत्तीसगढ़ भुइयां / भू-अभिलेख पोर्टल
विभागछत्तीसगढ़ राजस्व विभाग
लाभार्थीराज्य की जनता
उद्देश्यभूमि संबंधी विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराना।
राज्यछत्तीसगढ़ (CG)
वर्तमान वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bhuiyan.cg.nic.in/

Bhuiyan Chhattisgarh Portal के लाभ 

  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भूमि संबंधी जानकारी को डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के लिए CG Bhuiyan पोर्टल को बनवाया गया है।
  • अब छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी व्यक्ति को अपने जमीन संबंधित जानकारी व डॉक्यूमेंट निकालने के लिए किसी सरकारी दफ्तर या पटवारी के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • यदि आप छत्तीसगढ़ के निवासी है तो आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से अपने जमीन का कोई भी विवरण आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • Chhattisgarh Bhuiyan ऑनलाइन पोर्टल पर आप अपने जमीन से जुड़े दस्तावेजों को खसरा नंबर की सहायता से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
  • CG भुइयां पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के किसानों एवं भूमि मालिकों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
  • इस ऑनलाइन प्रणाली के आ जाने से अब भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा। और कोई भी व्यक्ति किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा।
  • इस पोर्टल पर सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ लैंड रिकॉर्ड को ऑनलाइन सुरक्षित रखा गया है। 
  • छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल के माध्यम से आप कुछ ही मिनटों में घर बैठे अपने खेत, प्लॉट व जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
  • इससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होने वाले जमीनी विवादों का भी निपटारा करने में मदद मिलेगी।

CG छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • B1/PII प्राप्त करें
  • नामांतरण हेतु आवेदन
  • नामांतरण की वर्तमान स्थिति
  • नामांतरण पंजी प्रिंट
  • राजस्व न्यायालय हेतु आवेदन
  • साहूकारी लाइसेंस
  • डिजिटल हस्ताक्षरित B-I / P-II आवेदन
  • भू-नक्शा चेक व डाउनलोड करने की सुविधा।

छत्तीसगढ़ के जिलों की सूची जहां लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है

Bilaspur (बिलासपुर)Bemetara (बेमेतरा)
Bastar (बस्तर)Bijapur (बीजापुर)
Baloda Bazar (बलोदा बाजार)Balod (बालोद)
Dhamtari (धमतरी)Durg (दुर्ग)
Dantewada (दन्तेवाड़ा)Janjgir-Champa (जांजगीर-चाम्पा)
Jashpur (जशपुर)Korba (कोरबा)
Gariaband (गरियाबंद)Kabirdham (कबीरधाम)
Kondagaon (कोण्डागांव)Mungeli (मुंगेली)
Koriya (कोरिया)Mahasamund (महासमुन्द)
Narayanpur (नारायणपुर)Surguja (सुरगुजा)
Raigarh (रायगढ़)Surajpur (सूरजपुर)
Rajnandgaon (राजनांदगांव)Sukma (सुकमा)
Raipur (रायपुर)

CG Bhuiyan बी1 खसरा, PII खतौनी ऑनलाइन कैसे निकाले

छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे उम्मीदवार जो B1 खसरा, PII खतौनी ऑनलाइन चेक व डाउनलोड करना चाहते हैं उन्हें हम नीचे स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया बताने वाले है। कृपया आप इन सभी steps को फॉलो करें –

स्टेप 1. bhuiyan.cg.nic.in वेबसाइट पर जाएं

बी1 खसरा ऑनलाइन CG निकालने के लिए सबसे पहले आपको Chaattisgarh Bhuiyan के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जिसके बाद आप इसके होम पेज पर आ जायेंगे।

स्टेप 2. B1/PII प्राप्त करें पर क्लिक कीजिए

छत्तीसगढ़ भुइयां के होम पेज पर आने के बाद आपको B1/PII प्राप्त करें के लिंक पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपके सामने खसरा विवरण का पेज खुलेगा।

स्टेप 3. जिला, तहसील, ग्राम आदि का चयन करें

इस पेज पर आपको खसरा विवरण जैसे जिला, तहसील, रा.नि. ग्राम (प.ह.न.), ग्राम कोड आदि दर्ज करना है। अब आपको कुछ अन्य विकल्प दिखाई देगा।

स्टेप 4. जमीन का खसरा क्रमांक दर्ज करें

अब आपको दिए गए अक्षर को टाइप करके कैप्चा कोड भर लेना है। इसके बाद खसरा क्रमांक दर्ज करें। 

स्टेप 5. CG भुइयां विवरण चेक कीजिए

खसरा नंबर दर्ज करने के बाद आपके स्क्रीन पर भूलेख विवरण खुल कर आ जाएगा। यहाँ आप अपने भूमि से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

स्टेप 6. बी1 खसरा ऑनलाइन डाउनलोड करें

B1 खसरा ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए डिजिटल हस्ताक्षरित खतौनी B1 के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद आपकी स्क्रीन पर बी1 डॉक्यूमेंट खुलकर आ जाएगा। आप यहां डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको प्रिंट का भी विकल्प मिल जाएगा।

स्टेप 7. PII खतौनी ऑनलाइन डाउनलोड करें

इसके लिए आपको डिजिटल हस्ताक्षरित खसरा PII के विकल्प पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद न्यू विंडो पर जमीन का खसरा ओपन हो जाएगा। अब आप ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड व प्रिंट कर सकते हैं।

CG छत्तीसगढ़ भुइयां भू नक्शा ऑनलाइन चेक कैसे करें

छत्तीसगढ़ भुइया पोर्टल पर भुइयां नक्शा ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ भू नक्शा पोर्टल bhunaksha.cg.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके होम पेज पर आपको भु नक्शा ऑनलाइन निकालने के लिए कुछ जरुरी जानकारी जैसे जिला, तहसील, गावं आदि दर्ज करना होगा। CG Bhu Naksha ऑनलाइन चेक व डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया step by step जानने के लिए आप हमारे छत्तीसगढ़ भू नक्शा पर लिखे गए अन्य आर्टिकल को पढ़ सकते हैं। जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

छत्तीसगढ़ भू नक्शा कैसे देखें

Conclusion (निष्कर्ष)

प्यारे मित्रों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको छत्तीसगढ़ भुइयां (Bhulekh Chaattisgarh) ऑनलाइन पोर्टल से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करा दी है। छत्तीसगढ़ के निवासियों व भूमि मालिकों के लिए यह पोर्टल काफी उपयोगी है। 

उम्मीद करता हूं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप CG Bhuiyan Portal के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे। यदि आज का यह लेख आपको पसंद आया हो तो कृपया आप इसे अन्य लोगों के साथ भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

CG Bhuiyan Land Record से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. क्या मैं B1 खसरा, P2 खतौनी ऑनलाइन निकाल सकता हूं?

उत्तर. जी हां आप भूइयां छत्तीसगढ़ पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके बी1 खसरा P2 खतौनी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में step by step बताई गई है।

प्रश्न 2. Bhuiyan Chhattisgarh की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. छत्तीसगढ़ भुइयां लैंड रिकॉर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bhuiyan.cg.nic.in है।

Leave a Comment