छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 | Chhattisgarh Ration Card List Online Download

Chhattisgarh Ration Card List 2023 (ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची छत्तीसगढ़): दोस्तों हम आपको बता दें की राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन जारी किया जाता है। आप अपने घर बैठे छत्तीसगढ़ खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट khadya.cg.nic.in पर जाकर राशन कार्ड नई सूची छत्तीसगढ़ को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर या किसी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं है। इस आर्टिकल में आपको नई राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है।

Chhattisgarh Ration Card List 2023
Chhattisgarh Ration Card List

नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। यदि आपको CG Ration Card List Online Check करने में असुविधा हो रही है तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें एवं CG राशन कार्ड लिस्ट के लाभ और इससे संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इसलिए कृपया आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023

राशन कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को सरकारी राशन की दुकानों से बहुत ही कम मूल्य पर प्रतिमाह राशन जैसे चावल, चीनी, गेहूं, केरोसिन तेल आदि उपलब्ध कराया जाता है। जिन लाभार्थी परिवारों का नाम छत्तीसगढ़ राशन कार्ड सूची में आएगा उन सभी को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा। इसलिए जिन्होंने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है उनका नाम CG Ration Card New List 2023 में होना आवश्यक है।

राज्य सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ के द्वारा इसके आधिकारिक वेबसाइट पर CG राशन कार्ड नई सूची 2023 (khadya.cg.nic.in BPL List) को ऑनलाइन जारी किया जाता है। इस वेबसाइट पर विजिट करके राज्य का कोई भी व्यक्ति आसानी से अपना एवं अपने परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन चेक कर सकता है। 

Chhattisgarh Ration Card List 2023 Overview

आर्टिकल का नामछत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट
किसने जारी कियाछत्तीसगढ़ सरकार
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यनई राशन कार्ड सूचि ऑनलाइन उपलब्ध कराना।
राज्यछत्तीसगढ़
वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटhttps://khadya.cg.nic.in/

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट के लाभ (Benefits)

  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए CG Ration Card List को ऑनलाइन जारी किया जाता है।
  • राशन कार्ड राज्य के गरीब परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जिससे उन्हें कई सारे फायदे मिलते हैं।
  • राशन कार्ड के माध्यम से ही गरीब नागरिकों को प्रत्येक महीने सस्ती दरों में खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन तेल आदि उपलब्ध कराया जाता है।
  • बिजली कनेक्शन लेने एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने जैसे कार्योँ के लिए भी राशन कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज के रूप में काम आता है।
  • सरकारी योजनाओं में आवेदन करने के लिए भी आपसे राशन कार्ड मांगा जाता है।
  • अब राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे अपना नाम CG राशन कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन चेक कर सकता है।

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड के लिए पात्रता / दस्तावेज

  • लाभार्थी छत्तीसगढ़ का स्थान निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

छत्तीसगढ़ के सभी जिलें जिनका ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है

Jashpur (जशपुर)Bemetara (बेमेतरा)
Bastar (बस्तर)Bijapur (बीजापुर)
Baloda Bazar (बलोदा बाजार)Balod (बालोद)
Dhamtari (धमतरी)Durg (दुर्ग)
Dantewada (दन्तेवाड़ा)Janjgir-Champa (जांजगीर-चाम्पा)
Bilaspur (बिलासपुर)Korba (कोरबा)
Gariaband (गरियाबंद)Kabirdham (कबीरधाम)
Kondagaon (कोण्डागांव)Mungeli (मुंगेली)
Koriya (कोरिया)Mahasamund (महासमुन्द)
Narayanpur (नारायणपुर)Surguja (सुरगुजा)
Raigarh (रायगढ़)Surajpur (सूरजपुर)
Rajnandgaon (राजनांदगांव)Sukma (सुकमा)
Raipur (रायपुर)

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2023 ऑनलाइन कैसे देखें

CG Ration Card List Online Chcek: राज्य के जिन उम्मीदवारों ने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है और वह अब राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो वह आसानी से छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नई सूची ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया जानने के लिए नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें –

  • सबसे पहले आपको खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको जनभागीदारी के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक न्यू विंडो खुलेगा। यहां आपको राशन कार्ड हितग्राहियों की विस्तृत जानकारी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपके सामने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देगी।
  • इस लिस्ट में से आपको अपने जिले का नाम ढूंढ कर उस पर क्लिक कर लेना है।
  • जिले पर क्लिक करने के बाद आपके सामने उस जिले के अंतर्गत आने वाले विकासखंड की सूची खुल जाएगी। इस सूची में आपको अपने विकासखंड का चयन कर लेना है।
  • चयन करने के बाद आपके सामने उस विकासखंड के अंदर आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की सूची खुल कर आ जाएगी। यहां आपको अपने ग्राम पंचायत पर क्लिक कर लेना है।
  • अब अगले स्क्रीन पर दुकान का नाम और राशन कार्ड के प्रकार दिखाई देंगे। यहां आपको अपने राशन कार्ड का प्रकार का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड लिस्ट ओपन हो जाएगी। जिसमें आपको राशन कार्ड संख्या, मुखिया का नाम, कार्ड का प्रकार आदि विवरण दिखाई देगा।
  • राशन कार्ड लिस्ट में आपको अपना नाम ढूंढ कर आपके नाम के सामने दिए गए राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना है।
  • राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके राशन कार्ड की पूरी जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • तो इस प्रकार आप छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।

छत्तीसगढ़ भूलेख पोर्टल

छत्तीसगढ़ भू नक्शा

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट जिलानुसार कैसे चेक करें?

  • जिला अनुसार राशन कार्ड सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट khadya.cg.nic.in पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज आने के बाद “जनभागीदारी” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप एक नए पृष्ठ पर आ जाएंगे। यहां आपको जिलानुसार राशन कार्ड की सूची पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर जिलेवार राशन कार्ड लिस्ट खुलकर आ जाएगी।

CG Ration Card List 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1. छत्तीसगढ़ राशन कार्ड से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. यदि आप छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी हैं और सीजी राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या कोई सहायता चाहते हैं तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रश्न 2. छत्तीसगढ़ राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. छत्तीसगढ़ राशन कार्ड (खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग) की अधिकारिक वेबसाइट khadya.cg.nic.in है।

Leave a Comment