Delhi Bhulekh Portal 2023 (दिल्ली भूलेख खसरा खतौनी कैसे चेक करें): दिल्ली सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को भूलेख लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए इंद्रप्रस्थ भूलेख दिल्ली पोर्टल dlrc.delhi.gov.in का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल पर राज्य के लोग अपने घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से अपनी जमीन का संपूर्ण विवरण / Delhi Land Record ऑनलाइन देख पाएंगे। दिल्ली भूलेख पोर्टल को दिल्ली नॉर्थ ईस्ट, साउथ वेस्ट जैसे अन्य सभी जिलों में उपलब्ध कराया गया है।

आज के इस आर्टिकल में आपको Delhi Bhulekh Khasra Khatauni से संबंधित जानकारी दी जाएगी। यदि आप दिल्ली राज्य के रहने वाले हैं और अपनी जमीन संबंधी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है। क्यूंकि यहां हम आपको दिल्ली भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक कैसे करें? भूलेख दिल्ली नॉर्थ ईस्ट / साउथ वेस्ट ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया व दिल्ली भूलेख के रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने के क्या लाभ है आदि के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
दिल्ली भूलेख पोर्टल 2023 (Delhi Land Record)
आज पुरे देश में बढ़ते डिजिटलीकरण को देखते हुए दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग द्वारा राज्य के लोगों को भूमि संबंधित जानकारी Delhi Bhulekh Khasra Khatauni ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली भूलेख पोर्टल को लांच किया गया है। पहले राज्य के किसी भी नागरिक व भूमि मालिकों को अपने जमीन संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तर व तहसील जाना पड़ता था। लेकिन अब दिल्ली का कोई भी नागरिक घर बैठे अपनी जमीन का भूलेख डेटा ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है।
Delhi Bhulekh Portal के शुरू होने के बाद राज्य के सभी नागरिकों को इसका फायदा मिलने वाला है। इस पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच जमीन को लेकर जो विवाद होते हैं उन्हें रोका जा सकेगा। क्योंकि सरकार के पास भूमि का संपूर्ण रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा। जिससे भ्रष्टाचार को भी कम करने में मदद मिलेगी। दिल्ली भूलेख विवरण ऑनलाइन निकालने से संबंधित जानकारी के लिए इस लेख को आगे ध्यानपूर्वक पढ़े।
Bhulekh Delhi Land Record Portal Overview
पोर्टल का नाम | दिल्ली भूलेख लैंड रिकॉर्ड पोर्टल |
विभाग | राजस्व विभाग, दिल्ली |
लाभार्थी | राज्य के निवासी |
उद्देश्य | भूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना। |
राज्य | दिल्ली |
वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://dlrc.delhi.gov.in/ |
दिल्ली भूलेख पोर्टल का उद्देश्य
दिल्ली सरकार द्वारा Delhi Bhulekh पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में रहने वाले लोगों को अपनी जमीन संबंधी विवरण (लैंड रिकॉर्ड) प्राप्त करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी नागरिक घर बैठे दिल्ली भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक कर सकता है। अब राज्य के किसी भी नागरिक को अपना काम छोड़कर सरकारी दफ्तर जाना नहीं पड़ेगा। इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए जमीन के खरीद बिक्री में भी पारदर्शिता आएगी।
Delhi Bhulekh Portal के लाभ एवं विशेषताएं
दिल्ली सरकार द्वारा बनवाए गए इस भूलेख पोर्टल का सीधा-सीधा लाभ दिल्ली के नागरिकों को मिलने वाला है। इस पोर्टल पर पूरे दिल्ली का लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया गया है।
- सरकार द्वारा भूमि संबंधी संपूर्ण ब्यौरा भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन सुरक्षित रखा गया है।
- अब किसी भी व्यक्ति को अपने जमीन संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए तहसील व राजस्व विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- दिल्ली का कोई भी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से दिल्ली भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक कर सकता है।
- इसके अलावा भूमि संबंधी दस्तावेजों को भी आसानी से डाउनलोड व प्रिंट किया जा सकता है।
- दिल्ली भूलेख के द्वारा आप जमीन के मालिक का भी पता लगा सकते हैं।
- इस पोर्टल के जरिये आप अपनी दिल्ली भूलेख (भूमि रिकॉर्ड) को कभी भी कहीं भी Online Check कर सकते हैं।
- इससे ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले जमीन को लेकर जो विवाद होते हैं उन्हें भी रोका जा सकेगा।
- नागरिकों के सरकारी कार्यालयों एवं तहसीलों में जाने से होने वाले खर्च एवं समय दोनों की बचत होगी।
दिल्ली के उन सभी जिलों की सूची जहाँ लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है
1 | नई दिल्ली (New Delhi) |
2 | नार्थ दिल्ली (North Delhi) |
3 | नार्थ वेस्ट दिल्ली (North West Delhi) |
4 | वेस्ट दिल्ली (West Delhi) |
5 | साउथ वेस्ट दिल्ली (South West Delhi) |
6 | साउथ दिल्ली (South Delhi) |
7 | साउथ ईस्ट दिल्ली (South East Delhi) |
8 | सेन्ट्रल दिल्ली (Central Delhi) |
9 | नार्थ ईस्ट दिल्ली (North East Delhi) |
10 | ईस्ट दिल्ली (East Delhi) |
11 | शाहदरा (Shahdara) |
दिल्ली भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे चेक करें
दिल्ली के निवासी जो Delhi Bhulekh Khasra Khatauni ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं उन्हें नीचे बताई गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा –
- दिल्ली भूलेख को ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको Delhi Land Record पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको खसरा खतौनी विवरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने Khata Details Under DLR Act का पेज ओपन होगा।
- इस पेज पर आपको दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्र के अनुसार भूमि रिकॉर्ड देखने का विकल्प मिलेगा।
- यहां आपको अपने जिले के सामने दिए गए विकल्प view records पर क्लिक करना है।
- व्यू रिकॉर्ड्स पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया स्क्रीन ओपन होगा।
- यहां आपको Khata type, village और Search options का चयन करना है। इसके पश्चात खाता नंबर चुनें।
- खाता नंबर का चयन करने के बाद view Khata details पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर भूलेख विवरण खुलकर आ जायेगा।
- अब आप इस भूलेख विवरण को डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर सकते हैं।
भूलेख दिल्ली नॉर्थ ईस्ट ऑनलाइन चेक कैसे करें
Delhi Bhulekh North East Online: यदि आप दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले में रहते हैं तो आपको नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आपको दिल्ली भूलेख पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट dlrc.delhi.gov.in पर विजिट करना है।
- अब इसके होम पेज पर आपको खाता खतौनी विवरण के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको डिस्ट्रिक्ट के कॉलम में North East का विकल्प मिलेगा।
- नार्थ ईस्ट के सामने आपको view records का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस विकल्प का चयन कर लेना है।
- इसके बाद सबको Khata type और Village का चयन करें।
- अब आप select options पर क्लिक करके खाता नंबर, खसरा नंबर या नाम के द्वारा भूलेख विवरण चेक कर सकते हैं।
इसी प्रकार आप भूलेख दिल्ली साउथ वेस्ट एवं अन्य सभी जिलों का भूलेख विवरण ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। साथ ही यहां आपको डाउनलोड व प्रिंट का भी ऑप्शन मिल जाता है। यदि आपको कोई समस्या आती है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
Delhi Bhulekh Portal से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1. दिल्ली भूलेख ऑनलाइन कैसे चेक करें?
उत्तर. दिल्ली में भूलेख विवरण चेक करने के लिए आपको दिल्ली भूलेख के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।
प्रश्न 2. दिल्ली भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर. Delhi Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट dlrc.delhi.gov.in है।