E Shram Card Online Registration 2023 | ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: ई श्रम कार्ड योजना को केंद्र सरकार द्वारा देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से मजदूरों का एक ई श्रमिक कार्ड (e Shramik Card) बनवाया जाता है। और इसी कार्ड के जरिए उन्हें विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। इस योजना के अंतर्गत ई श्रमिक कार्ड धारकों को प्रत्येक महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाती है। इसके अलावा पंजीकृत मजदूरों को 2 लाख का बीमा कवरेज भी प्रदान किया जाता है।
लेकिन इसके लिए कामगारों / श्रमिकों को ई श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। अब तक ई श्रम पोर्टल पर 28 करोड़ से भी अधिक श्रमिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है और उनका e shramik card भी जारी कर दिया गया है। ई श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। यह प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क है।

यदि आपको नहीं पता कि ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? तो इस लेख में हम आपको ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एवं श्रम कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने वाले है। यहाँ हम आपको ई श्रमिक कार्ड क्या है, ई श्रमिक कार्ड के फायदे क्या है? श्रमिक कार्ड कौन-कौन बनवा सकता है? इसमें लगने वाले आवश्यक दस्तावेज और ई श्रमिक कार्ड का पैसा कैसे चेक करें के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।
इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों को किन-किन योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। तो दोस्तों ई श्रम कार्ड योजना से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया आप इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
ई-श्रमिक कार्ड क्या है?
E Shramik Card Kya Hai in Hindi – केंद्र सरकार द्वारा ई श्रमिक कार्ड असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए जारी किया जाता है। आधार कार्ड की तरह ही इसमें भी 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होता है। असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए सरकार जो भी योजनाएं लाती है या कोई भी आर्थिक सहायता प्रदान करती है तो उन सभी का लाभ इसी कार्ड के माध्यम से मिलता है।
e श्रमिक कार्ड में बैंक अकाउंट भी लिंक होता है जिससे सरकार की तरफ से मिलने वाली कोई भी आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में आ जाती है। ई श्रम कार्ड के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। इसके लिए आप निशुल्क आवेदन कर सकते है और अपना ई श्रमिक कार्ड बनवा सकते है।
ई श्रम कार्ड योजना क्या है – e Shram Portal
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी के द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का डेटाबेस तैयार करने के लिए ई-श्रम पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश के सभी श्रमिकों जैसे संन्निर्माण कामगार, प्रवासी कामगार, फेरीवाले, घरेलू कामगार, कृषि कामगार आदि को शामिल किया गया है। जिन मजदूर भाइयों की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है तो ऐसे मजदूरों का श्रम कार्ड के माध्यम से एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा। और इसी डाटाबेस के आधार पर सरकार द्वारा श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
लेकिन इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए श्रमिकों को भारत सरकार की श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर ई श्रमिक कार्ड हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए मजदूरों को अपना आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर व अन्य जरूरी विवरण भी दर्ज करना होगा। रजिस्ट्रेशन के पश्चात ही श्रमिकों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। यदि आप e Shram Card से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया इस लेख में अंत तक बने रहे।
E Shram Card Online Registration 2023 Overview
योजना का नाम | ई-श्रम कार्ड योजना / e shram portal |
किसने शुरू किया | केंद्र सरकार ने |
मंत्रालय | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार |
लाभार्थी | देश के असंगठित क्षेत्र के मजदुर / श्रमिक |
उद्देश्य | असंगठित क्षेत्र के कामगारों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार करना। |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
हेल्पलाइन नंबर | 14434 |
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पंजीकरण फीस | निःशुल्क |
आधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
ई-श्रम कार्ड योजना का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों / मजदूरों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाना है। जिसमें संनिर्माण कामगार, प्रवासी कामगार, गीग और प्लेटफार्म श्रमिक, घरेलू कामगार, कृषि कामगार, फेरीवाले आदि शामिल है। इन सभी श्रमिकों के लिए यह एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से देश के लाखों श्रमिकों की सहायता होगी।
देश के ऐसे श्रमिक जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नही है और उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है तो इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान किया जाएगा। जिससे मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगी और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
ई श्रमिक कार्ड के फायदे (E Shram Card Benefits in Hindi)
यदि आप एक मजदूर / श्रमिक है और भारत सरकार द्वारा निर्धारित असंगठित मजदूरों की श्रेणी में आते हैं तो आपको ई श्रम कार्ड से कई सारे फायदे मिलने वाले हैं।
- ई-श्रम पोर्टल को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव जी के द्वारा लांच किया गया है।
- इस पोर्टल के माध्यम से देश के 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र के काम करने वाले मजदूरों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
- इसी डेटाबेस के आधार पर सरकार द्वारा देश के सभी मजदूरों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं को लांच एवं इसका संचालन किया जाएगा।
- अब तक भारत सरकार के eshram gov in पोर्टल के माध्यम से 28 करोड़ से भी अधिक श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड जारी किया जा चुका है।
- ई श्रम कार्ड योजना से देश के सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों जैसे – फेरीवाले, घरेलू कामगार, प्रवासी मजदुर, कृषि कामगार आदि को लाभान्वित किया जाएगा।
- सभी रजिस्टर्ड श्रमिकों को 12 अंकों का एक यूनिक कोड (UAN) प्रदान किया जाएगा जो पूरे देश में मान्य होगा।
- E Shram पोर्टल के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
ई श्रमिक कार्ड कौन बनवा सकता है
यदि आप ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं लेकिन आप यह नहीं जानते कि ई श्रमिक कार्ड कौन-कौन बनवा सकता है? तो हम आपको बता दें कि असंगठित क्षेत्र के मजदूर ई श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी पात्र मजदूरों की सूची आप नीचे देख सकता है –
- लेबलिंग एंड पैकेजिंग
- बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर
- लेदर वर्कर
- शेयर क्रॉपर
- घरेलू कामगार
- सीएससी केंद्र चालक
- मनरेगा कामगार
- आशा वर्कर
- नाई
- सब्जी एवं फल विक्रेता
- फिशरमैन
- कारपेंटर
- मिडवाइफ
- अखबार विक्रेता
- रिक्शा चालक
- स्मॉल एंड मार्जिनल फार्मर
- एग्रीकल्चरल लेबरर्स
ई श्रम पोर्टल पर कौन-कौन सी योजनाएं उपलब्ध है
ई श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के कामगारों / श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं उपलब्ध है। जिसका लाभ सभी पंजीकृत श्रमिक उठा सकते हैं। e shram पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं को इन दो वर्गों में बांटा गया है –
- सामाजिक सुरक्षा कल्याण योजनाएं
- रोजगार योजनाएं
आगे हम आपको इन दोनों वर्गों में आने वाले योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताने वाले है। तो सबसे पहले हम जान लेते हैं कि सामाजिक सुरक्षा कल्याण योजना के अंतर्गत कौन-कौन सी योजनाएं है।
ई श्रम पोर्टल पर उपलब्ध सामाजिक सुरक्षा कल्याण योजनाएं
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना
- दुकानदारों व्यापारियों और स्व-नियोजित व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- अटल पेंशन योजना
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली
- प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण
- राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
- बुनकरों के लिए स्वास्थ्य बीमा स्कीम
- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वृद्धि और विकास निगम
- हाथ से मैला ढोने वालों के पुनर्वास हेतु स्वरोजगार योजना
1. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM)
इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद लाभार्थी को न्यूनतम मासिक ₹3000 की सुनिश्चित पेंशन राशि प्रदान की जाती है। लाभार्थी की मृत्यु होने पर पति या पत्नी 50% मासिक पेंशन के हकदार होते हैं। यदि पति और पत्नी दोनों इस योजना में शामिल होते हैं तो उन्हें संयुक्त रूप से ₹6000 की मासिक पेंशन राशि दी जाती है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को आयु के आधार पर ₹55 से ₹200 तक मासिक अंशदान (प्रीमियम) देना होता है। मासिक अंशदान का 50% लाभार्थी को जमा करना होगा और बाकी शेष 50% हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
PM-SYM योजना के लिए पात्रता
- उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए केवल असंगठित कामगार जैसे फेरी वाले, निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूर, हथकरघा, कृषि संबंधी कामगार, कूड़ा बीनने वाले, बढ़ई, मछुआरे, रिक्शा ऑटो चलाने वाले, चमड़ा उद्योग में काम करने वाले आदि पात्र होंगे।
- उम्मीदवार की मासिक आय ₹15000 से कम होनी चाहिए और EPFO/ESIC/NPS (सरकारी वित्त पोषित) स्कीम का सदस्य नहीं होना चाहिए।
2. दुकानदारों, व्यापारियों और स्व-नियोजित व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना
इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी की 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद उन्हें न्यूनतम मासिक ₹3000 की सुनिश्चित पेंशन राशि प्रदान की जाती है। इस योजना में प्रवेश करने के लिए लाभार्थी को आयु के आधार पर ₹55 से ₹200 तक मासिक अंशदान / प्रीमियम का भुगतान करना होता है। प्रीमियम का 50% लाभार्थी को देना होता है और शेष 50% का भुगतान केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है।
इस योजना के लिए पात्रता
- आवेदन करने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- दुकानदार या मालिक जिनके पास छोटी दुकानें, रेस्तरां, होटल है या जो रियल एस्टेट ब्रोकर आदि है वह पात्र होंगे।
- इस योजना के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के सभी उम्मीदवार पात्र हैं।
- उम्मीदवार EPFO/ESIC/PM-SYM में शामिल नही होना चाहिए।
- वार्षिक टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
3. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का संचालन डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंसियल सर्विस द्वारा किया जाता है। यह योजना वित्तीय सेवा विभाग द्वारा बैंकों के माध्यम से उपलब्ध है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी की किसी भी कारणवश मृत्यु होने पर नॉमिनी को 2 लाख रुपए तक प्रदान किए जाते है।
PMJJBY योजना के लिए पात्रता
- भारतीय नागरिक इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं।
- लाभार्थी की आयु 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए।
- लाभार्थी का आधार के साथ जनधन या बचत बैंक खाता होना चाहिए।
- बैंक खाते से ऑटो डेबिट के लिए सहमति होनी चाहिए।
- इस योजना में ₹436 प्रति वर्ष की दर से प्रीमियम का भुगतान करना होता है।
4. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत यदि लाभार्थी की किसी दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो जाती है या पूर्ण रूप से विकलांग हो जाता है तो नॉमिनी को ₹200000 की बीमा राशि प्रदान की जाती है। यदि लाभार्थी आंशिक विकलांग यानी पूर्ण रूप से विकलांग नहीं होता है तो उन्हें 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।
PMSBY योजना के लिए पात्रता
- आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
- इस योजना के लिए 18 से 70 वर्ष की आयु के लोग पात्र होंगे।
- आवेदक का आधार के साथ जनधन या बचत बैंक खाता होना चाहिए।
- इसके अलावा बैंक खाते से ऑटो डेबिट हेतु सहमति होनी चाहिए।
- इसमें ₹20 प्रति वर्ष की दर से प्रीमियम का भुगतान करना होता है।
5. अटल पेंशन योजना (APY)
Atal Pension Yojana को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 मई 2015 को आरंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अंशदाता / लाभार्थी को ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की पेंशन राशि प्रदान की जाती है। लाभार्थी की मृत्यु होने पर पेंशन की पूरी राशि नॉमिनी को दी जाती है।
APY योजना के लिए पात्रता
- केवल भारतीय नागरिक ही इस योजना के लिए पात्र हैं।
- लाभार्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी का बैंक के अकाउंट होना चाहिए।
- बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
6. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)
इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को प्रतिमाह 35 किलो गेहूं या चावल उपलब्ध कराया जाता है। गरीबी रेखा से ऊपर के परिवार 15 किलो खाद्य पदार्थ के लिए पात्र हैं। इस योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को जहां वे काम कर रहे हैं वहां अनाज उपलब्ध कराने के लिए वननेशन-वनराशनकार्ड (ONORC) को लागू किया जा रहा है।
PDS के लिए पात्रता
- लाभार्थी व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवार इस योजना के लिए पात्र है।
- जिन परिवारों में 15 से 59 वर्ष की आयु के बीच का कोई सदस्य नहीं है।
- जिन लोगों के पास कोई स्थाई नौकरी नहीं है और वह केवल और अनियत श्रम में संलग्न है।
7. प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G)
प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को घर बनाने के लिए मैदानी क्षेत्रों में 1.2 लाख और पहाड़ी इलाकों में 1.3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
PMAY-G योजना के लिए पात्रता
- आवास योजना के लिए उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
- अभी तक गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल परिवार) जीवन यापन कर रहा होना चाहिए।
- जिनके पास कोई स्थाई नौकरी नहीं है वह इस योजना के लिए पात्र है।
8. राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम – वृद्धावस्था संरक्षण
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) एक पेंशन योजना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को प्रतिमाह ₹300 से लेकर ₹500 की प्रीमियम राशि का भुगतान करना होता है। और अंशदान / प्रीमियम के आधार पर मासिक पेंशन ₹1000 से लेकर ₹3000 तक दी जाती है।
9. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)
इस योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का निशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवरेज दिया जाता है। इसमें लाभार्थी को किसी भी प्रकार का प्रीमियम का भुगतान करना नहीं पड़ता है।
AB-PMJAY के लिए पात्रता
- जिन परिवारों में 16 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के कोई भी वयस्क/पुरुष कमाने वाला नहीं है।
- जो परिवार कच्ची दीवारों एवं छत वाले एक कमरे में रहते हैं।
- जिन परिवारों में कोई स्वस्थ वयस्क सदस्य नहीं है और एक विकलांग सदस्य है।
- ऐसे भूमिहीन परिवार जो अपने परिवार की आय का एक बड़ा हिस्सा शारीरिक श्रम से कमाते हैं।
ई श्रम पोर्टल पर उपलब्ध रोजगार योजनाएं
- मनरेगा – इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को प्रति वर्ष 100 दिनों की रोजगार गारंटी दी जाती है। 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहता है इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु पात्र हैं।
- दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना – इस योजना को ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस योजना में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद नौकरी भी उपलब्ध कराई जाती है।
- दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना – इस योजना का उद्देश्य गरीबों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराना है।
- पीएम स्वनिधि – इस योजना के माध्यम से ₹10000 तक की कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना – इस योजना के माध्यम से देश के बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।
- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम – इस योजना के माध्यम से नए उद्यम स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है।
ई श्रमिक कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)
देश के इच्छुक उम्मीदवारों को ई श्रमिक कार्ड बनवाने हेतु रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
- श्रमिक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक)
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
ई श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं और अपना ई श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप E Shramik Card बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यहां हम आपको घर बैठे मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं? इसके बारे में दो चरणों के माध्यम से बताने वाले हैं। इसके लिए आपको बस निम्न स्टेप्स को फॉलो करना है।
पहला चरण –
- ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको ई श्रम पर रजिस्टर करें (Register On E Shram) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपको सेल्फ रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिल जाएगा। यहां आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आप दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें और EPFO या ESIC में आप पंजीकृत है या नहीं, उसे हां या ना के विकल्प पर क्लिक करके बताएं।
- अब आप Send OTP के बटन पर क्लिक करें। फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा एक ओटीपी आएगा।
- आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को रिक्त स्थान में भरकर रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर दें। अब आप ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएंगे।
दूसरा चरण –
- ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं – ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके सामने ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए फॉर्म ओपन होगा, आपको इस फॉर्म में पूछे गए निम्न जानकारियों को अच्छे से भर लेना है।
- पर्सनल इंफॉर्मेशन
- रेजिडेंशियल ऐड्रेस
- एजुकेशन क्वालीफिकेशन
- ऑक्यूपेशन एंड स्किल
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
- इन सभी डिटेल्स को भरते हुए save & continue पर क्लिक करते जाएं। अब अंत में आपके स्क्रीन पर आपके द्वारा भरा गया फॉर्म का preview आ जाएगा जिसे आपको अच्छे से चेक कर लेना है।
- अगर आपको लगता है की इस फॉर्म में सभी जानकारी सही है तो आप Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
- सबमिट करते ही आपका ई श्रम कार्ड बन जाएगा। और 12 अंकों के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के साथ ई श्रम कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- ई श्रम कार्ड में आपकी पूरी डिटेल्स जैसे आपका नाम, पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, एड्रेस, आप क्या काम करते हैं आदि लिखा हुआ होता है।
- अब आप इस e shram card को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल सकते हैं। यदि आपके पास प्रिंटर नहीं है तो आप अपने आसपास के किसी दुकान से जाकर इसे प्रिंट करवा सकते हैं।
- आप श्रमिक कार्ड को प्रिंट एवं लेमिनेशन करवा कर अच्छे से रख लें। सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए जो योजनाएं शुरू की जाती है उसका लाभ आपको इसी कार्ड के आधार पर मिलेगी।
ई श्रमिक कार्ड का पैसा कैसे चेक करें
e Shram Card Payment Status: यदि आपका ई श्रमिक कार्ड बना हुआ है और आप e श्रमिक कार्ड का पैसा चेक करना चाहते हैं तो आगे हम आपको बताएंगे कि ई श्रमिक कार्ड का पैसा कैसे चेक किया जाता है? इसके लिए आपको नीचे कुछ आसान सी प्रक्रिया बताई गई है जिसे आपको फॉलो करना है।
- ई श्रमिक कार्ड का पैसा चेक करने के लिए आपको सबसे पहले Umang की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन/रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब यहां आपको Register Here पर क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज में आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और send OTP का बटन दबाएं।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। आपको उस ओटीपी को यहां दर्ज करना होगा।
- इसके बाद I agree पर टिक करके Register के बटन पर क्लिक कर दे।
- इसके पश्चात आपको लॉगइन क्रैडेंशियल्स दर्ज करके लॉगइन कर लेना है।
- अब यहां आपको PFMS के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
- पीएफएमएस पेज पर आपको Know your Payment का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक कर लेना है।
- अब अगले पेज पर आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करके अपने बैंक का चयन करना होगा।
- इतना करने के बाद आपको दिए गए सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर e Shram Card Payment Status ओपन हो जाएगा।
ई-श्रमिक कार्ड में संशोधन करने की प्रक्रिया
ई श्रमिक कार्ड में सुधार कैसे करें online: यदि आपका ई श्रमिक कार्ड बन चुका है लेकिन रजिस्ट्रेशन के समय कुछ गलती हो गई है या गलत जानकारी चली गई है, तो आप अपने ई श्रमिक कार्ड में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का अनुसरण करना होगा –
- ई श्रमिक कार्ड में ऑनलाइन सुधार करने के लिए आपको सबसे पहले e Shram पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Already Registered? Update का एक विकल्प दिखाई देगा। आप इस विकल्प पर क्लिक कर ले।
- क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। यहां आपको अपना 12 अंकों का UAN Number और अपना डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर Generate OTP के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। जिसे आपको यहां दर्ज करके वेरीफाई कर लेना है।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर ई श्रम कार्ड में सुधार करने के लिए एक फॉर्म ओपन होगा।
- अब आप अपनी सही जानकारी दर्ज करके ई श्रम कार्ड में बदलाव कर सकते हैं।
- बदलाव करने के बाद आपको Update पर क्लिक करके अपडेट कर देना है।
- इस प्रकार आप ई श्रमिक कार्ड में रजिस्टर्ड विवरण को सुधार सकते हैं।
ई श्रम पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर / टोल फ्री नंबर
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको e Shram Card के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है लेकिन फिर भी यदि आपको किसी प्रकार की अन्य जानकारी चाहिए या आपको कोई समस्या आती है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर – 14434
फोन नंबर – 011-23389928
FAQ – E Shram Card Online Registration 2023
प्रश्न 1. ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए एप्लीकेशन फीस कितनी है?
उत्तर. यदि आप ई श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो यह बिल्कुल निशुल्क है इसके लिए आपको कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
प्रश्न 2. E Shram कार्ड का पैसा कैसे चेक करें?
उत्तर. यदि आप ई श्रम कार्ड का पैसा चेक करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले Umang के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको कुछ प्रोसेस को फॉलो करना होगा। इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दी गई है। ई श्रम कार्ड का पैसा चेक करने की प्रक्रिया जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें।
प्रश्न 3. ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर. ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in है।