हिमाचल प्रदेश भूलेख पोर्टल 2023 | Himachal Pradesh Bhulekh Online Download

Himachal Pradesh Bhulekh Portal 2023 (भूलेख हिमाचल प्रदेश कैसे चेक करें): हिमाचल प्रदेश सरकार राजस्व विभाग द्वारा राज्य के नागरिकों को bhulekh hp खसरा, खतौनी, जमाबंदी नकल प्राप्त करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए सरकार द्वारा भू अभिलेख हिमाचल प्रदेश / HP Land Record पोर्टल himbhoomilmk.nic.in का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश का हर नागरिक घर बैठे अपने जमीन से संबंधित विवरण व दस्तावेज जैसे खाता खतौनी एवं अपनी जमीन का जमाबंदी, शजरा नस्ब की प्रति ऑनलाइन निकाल सकता हैं। 

Himachal Pradesh Bhulekh Portal

आज के इस आर्टिकल में हम आपको भूलेख हिमाचल खसरा खतौनी, जमाबंदी नकल, शजरा नस्ब व भू नक्शा ऑनलाइन प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं। यदि आपको अपने जमीन संबंधी विवरण निकालने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें। क्योंकि यहां हम आपको Himachal Pradesh Land Records Portal, हिमाचल प्रदेश जमाबंदी नकल कैसे चेक व डाउनलोड करें और हिमाचल प्रदेश में अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाला है।

विषय सूची

भूलेख हिमाचल प्रदेश 2023 (HP Bhulekh Portal)

आज के इस डिजिटलीकरण को देखते हुए देश के सभी राज्यों की सरकार द्वारा जमीन संबंधी विवरण / लैंड रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है। ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए अलग-अलग राज्य में अलग-अलग पोर्टल का निर्माण किया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी भूलेख हिमाचल पोर्टल को लांच किया गया है। जहां राज्य का कोई भी व्यक्ति अपने जमीन संबंधी विवरण जैसे खसरा खतौनी, भू नक्शा, जमाबंदी नकल आदि ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से जमीन से संबंधित दस्तावेजों को भी ऑनलाइन डाउनलोड व प्रिंट किया जा सकता है। 

हिमभूमि हिमाचल पोर्टल (HimBhoomi Bhulekh Portal HP) की सबसे खास बात यह है कि इसका लाभ पूरे राज्य के लोग अपने घर बैठे कर ले सकते हैं। सरकार द्वारा पूरे राज्य के जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन एक प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। अब किसी भी नागरिक को जमीन संबंधी कार्य के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि अब राज्य का हर नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से अपनी जमीन का विवरण / HP Land Record ऑनलाइन निकाल सकता हैं।

Himachal Pradesh Land Record Portal Overview

पोर्टल का नामहिमाचल भुलेख / हिमभूमि लैंड रिकॉर्ड पोर्टल
विभागहिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यलैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्यहिमाचल प्रदेश
वर्ष2023
hp land record checkऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://himbhoomilmk.nic.in/

हिमाचल प्रदेश भूलेख पोर्टल का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा HP Bhulekh Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को भूमि संबंधित जानकारी एवं भूमि का संपूर्ण रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। पहले किसी भी व्यक्ति को अपनी जमीन संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए पहाड़ी इलाकों से गुजर कर सरकारी दफ्तर व तहसील जाना पड़ता था। फिर भी तहसीलों में उनका काम समय पर नहीं होता और उनके पैसे भी खर्च हो जाते थे। लेकिन सरकार द्वारा अब इन सभी समस्याओं का निवारण करने के लिए हिमाचल भूलेख पोर्टल का निर्माण किया गया है।

इस पोर्टल के जरिए राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे अपनी जमीन संबंधी विवरण जैसे खाता खतौनी, जमाबंदी नकल, भू नक्शा आदि ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। इससे राज्य के लोगों की परेशानी भी कम होगी और वह आसानी से जमीन संबंधित जानकारी व दस्तावेजों को प्राप्त कर पाएंगे। इस पोर्टल के लांच होने से सरकारी दफ्तरों में होने वाले काम का दबाव कम होगा और साथ ही भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा।

HP Bhulekh Portal के लाभ एवं विशेषताएं

हिमाचल प्रदेश भूलेख पोर्टल को सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। यानी इसका सीधा-सीधा लाभ हिमाचल में रहने वाले आम नागरिकों को ही मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं Himachal Bhulekh Portal के क्या-क्या लाभ है –

  • अब राज्य के किसी भी व्यक्ति को अपने जमीन संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी सरकारी दफ्तर व राजस्व विभाग के कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इससे लोगों के आने जाने में होने वाले अनावश्यक खर्चे बचेगें।
  • साथ ही सरकारी दफ्तरों में आने जाने में लगने वाले समय की भी बचत होगी।
  • हिमाचल प्रदेश भूलेख पोर्टल के जरिए अब राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे 5 मिनट में अपने जमीन संबंधी किसी भी विवरण को आसानी से प्राप्त कर सकता है।
  • इस ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा प्रदेश के सभी जिलों में उपलब्ध कराई गई है। ताकि राज्य के किसी भी नागरिक को कोई परेशानी का सामना करना ना पड़े।
  • HP Land Records Portal के माध्यम से जमीन की खरीद बिक्री में भी पारदर्शिता आएगी। और कोई भी व्यक्ति किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा।
  • इस पोर्टल के जरिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होने वाले जमीनी विवादों एवं भ्रष्टाचार को भी कम करने में मदद मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश के जिलों की सूची जहां भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है

हिमाचल सरकार द्वारा खसरा खतौनी हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिसके लिए हिमभूमि हिमाचल पोर्टल (HP Bhulekh Portal) को विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर जिन जिलों के भू अभिलेख ऑनलाइन उपलब्ध है उसकी सूची नीचे दी गई है –

शिमला – Shimalaलाहौल – Lahol
हमीरपुर – Hamirpurसोलन – Solan
किन्नौर – Kinnorऊना – Una
बिलासपुर – Bilaspurमंडी – Mandi
चंबा – Chambaसिरमौर – Sirmaur
कांगड़ा – Kangaraकुल्लू – Kullo

भूलेख हिमाचल पार्टल पर जमाबंदी / नस्ब ऑनलाइन कैसे देखें

हिमाचल प्रदेश के जिन नागरिकों को भी Himachal bhulekh पोर्टल पर जमाबंदी, शजरा नस्ब आदि की जानकारी प्राप्त करनी हो उन्हें hp revenue department के द्वारा विकसित किए गए हिमाचल लैंड रिकॉर्ड / हिमभूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। HP Land Record पोर्टल की वेबसाइट पर जाकर आपको नीचे दिए गए steps को फॉलो करना होगा। 

स्टेप 1. himbhoomilmk.nic.in वेबसाइट पर जाएं

जमाबंदी / शजरा नस्ब निकालने के लिए सबसे पहले आप हिमाचल राजस्व विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं। जिसके बाद आप इस वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आ जाएंगे।

स्टेप 2. जिला, तहसील, गांव आदि का चयन करें

  • इस वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको जिला, तहसील, गांव और जमाबंदी वर्ष का चयन करना होगा। 
  • इसके बाद प्रति की किस्म चुने के ऑप्शन में आपको शजरा नस्ब को चुनना है। 
  • फिर आपको अपना नाम सर्च करना है। इसके पश्चात कैप्चा कोड भरकर Ok पर क्लिक कर दें।

स्टेप 3. जमाबंदी / शजरा नस्ब हिमाचल प्रदेश देखें

ऊपर बताए गए सभी डीटेल्स को भरकर सबमिट करने के बाद आपके जमीन का शजरा नस्ब की प्रति आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

स्टेप 4. शजरा नस्ब की प्रति डाउनलोड व प्रिंट करें

अब आप स्क्रीन पर दिख रहे शजरा नस्ब को Save as PDF के विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस डाउनलोड किए गए पीडीएफ फाइल का प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

इस प्रकार आप भूलेख हिमाचल प्रदेश कांगड़ा, भूलेख हिमाचल प्रदेश हमीरपुर, मंडी सोलन, kullu, una जैसे अन्य सभी जिलों का भूलेख जमाबंदी ऑनलाइन निकाल सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें

हिमाचल प्रदेश में भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए हिमाचल राजस्व विभाग द्वारा bhunaksha hp पोर्टल को विकसित किया गया है। यदि आप हिमाचल में अपनी जमीन का नक्शा देखना चाहते हैं तो आपको हिमाचल प्रदेश भू नक्शा पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपना जिला, तहसील, गांव आदि की जानकारी दर्ज करनी होती है। हिमाचल प्रदेश में अपनी खेत, प्लॉट व जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आप HP Bhu Naksha पर लिखा गया हमारा अन्य लेख पढ़ सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश भू नक्शा कैसे देखें

Conclusion (निष्कर्ष)

प्रिय मित्रों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको भूलेख हिमाचल प्रदेश के बारे में संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। उम्मीद करता हूं की इस लेख को पढ़कर आप हिमाचल प्रदेश में जमाबंदी कैसे चेक करें एवं शजरा नस्ब डाउनलोड व प्रिंट कैसे करें इसके बारे में अच्छे से समझ गए होंगे।

यदि आपको भूलेख हिमाचल प्रदेश खसरा खतौनी जमाबंदी नकल आदि से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप नीचे कमेंट के द्वारा अपना सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया इसे अन्य लोगों के साथ भी अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

FAQ – Himachal Pradesh Bhulekh Portal 2023

प्रश्न 1. हिमाचल प्रदेश में नाम से जमाबंदी कैसे निकाले?

उत्तर. हिमाचल में नाम से जमाबंदी निकालने के लिए सबसे पहले भूलेख हिमाचल पोर्टल पर विजिट करें। अब अपना जिला, तहसील गांव और जमाबंदी वर्ष को चुनें। इसके बाद शजरा नस्ब को सेलेक्ट करें। अब आप अपना नाम सर्च करें और कैप्चा कोड डालकर Ok पर क्लिक कर दें। अब आपके स्क्रीन पर जमाबंदी नकल खुलकर आ जाएगा।

प्रश्न 2. हिमाचल में लैंड रिकॉर्ड देखने के लिए मोबाइल ऐप का क्या नाम है?

उत्तर. हिमाचल सरकार राजस्व विभाग द्वारा भू अभिलेख (जमाबंदी, शजरा नस्ब) को देखने के लिए एक एप्लीकेशन को भी विकसित किया गया है। जिसका नाम mHimBhoomi – Land Records HP है।

Leave a Comment