Rajasthan Bhulekh Apna Khata Portal | राजस्थान भूलेख अपना खाता: राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों को जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखने के लिए राजस्थान अपना खाता पोर्टल (e Dharti Rajasthan) को लॉन्च किया गया है। apnakhata.raj.nic.in पोर्टल पर आप अपनी भूमि से संबंधित जानकारी जैसे जमाबंदी नकल, खसरा संख्या, राजस्थान भूलेख नक्शा आदि घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में Apna Khata, Land Record Rajasthan Portal के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है।

यदि आप अपनी जमीन से संबंधित जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप राजस्थान भूलेख अपना खाता / ई धरती पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं। इस पोर्टल की मदद से आप अपनी जमीन के सभी दस्तावेज ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हम आपको राजस्थान अपना खाता जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखें? राजस्थान भूलेख भू नक्शा आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे। सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस लेख में अंत तक बने रहे।
अपना खाता राजस्थान – e Dhart Portal
राजस्थान सरकार द्वारा डिजिटलीकरण को बढ़ावा देते हुए भूमि से संबंधित जानकारी / Land Record को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है। इसके लिए राजस्थान भू राजस्व विभाग द्वारा अपना खाता पोर्टल (e Dharti Portal) को विकसित किया गया है। इस पोर्टल के द्वारा राज्य का कोई भी निवासी अपने जमीन संबंधी विवरण आसानी से प्राप्त कर सकता हैं। अब राज्य के किसी भी व्यक्ति को जमीन से संबंधित कार्य के लिए सरकारी कार्यालय / तहसील जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह सभी कार्य घर बैठे ही ऑनलाइन कर पाएंगे।
इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से तहसीलों में होने वाले कार्य में पारदर्शिता बनी रहेगी और सरकार के पास सभी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रहेंगे। Apna Khata Rajasthan / ई धरती पोर्टल पर आप जमीन के सभी दस्तावेज जैसे जमाबंदी नकल, खसरा, अपना खाता, लैंड रिकॉर्ड, जमीन का नक्शा आदि आसानी से चेक कर सकते हैं। साथ ही आप जमीन से जुड़े दस्तावेजों को डाउनलोड भी कर सकते हैं। आगे हम आपके साथ राजस्थान अपना खाता पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी साझा करने वाले हैं।
Rajasthan Bhulekh Apna Khata Portal Overview
पोर्टल का नाम | अपना खाता राजस्थान / e Dharti |
किसने लॉन्च किया | राजस्थान सरकार |
विभाग | राजस्व मंडल राजस्थान |
लाभार्थी | राज्य के निवासी |
उद्देश्य | जमीन से जुडी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना। |
राज्य | राजस्थान |
माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://apnakhata.raj.nic.in/ |
राजस्थान भूलेख अपना खाता का उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा e Dharti Rajasthan / अपना खाता पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। पहले राजस्थान के निवासियों को भूमि से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सरकारी तहसील व पटवारी के पास जाना पड़ता था। तहसीलों में कभी समय पर उनका काम नहीं होता, तो कभी पैसों की मांग की जाती, इस तरह की समस्याएं उनके साथ बनी रहती थी।
इसी समस्या का निवारण करते हुए राजस्थान सरकार ने जमीन से जुड़े सभी रिकॉर्ड को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया है। ताकि राज्य का कोई भी नागरिक अपने घर बैठे मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से खसरा, खतौनी, भू नक्शा जैसी भूमि संबंधी विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर सके। इससे जमीन संबंधित धोखाधड़ी को भी रोका जा सकेगा। और कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे के जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा।
प्रतिलिपि शुल्क
अभिलेख / दस्तावेज का नाम | परिमाण | शुल्क (रु) |
जमाबंदी प्रतिलिपि | 10 खसरा नंबर तक के लिएप्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिए | 10 रूपये5 रूपये |
नक्शा प्रतिलिपि | प्रत्येक 10 खसरा नंबर या उसके अधिक के भाग के लिए | 20 रूपये |
नामांतरण पी21 | प्रत्येक नामांतरण के लिए | 20 रुपये |
अपना खाता राजस्थान (e Dharti) पोर्टल के लाभ
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए Apnakhata, Land Record पोर्टल के कई सारे फायदे हैं। ई धरती राजस्थान पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को जमीन से जुड़े बहुत सारी सुविधाएं एवं सेवाएं मिल रही है।
- राजस्थान सरकार ने अपना खाता राजस्थान apnakhata raj nic पोर्टल को राज्य के निवासियों की सुविधा के लिए बनवाया है।
- भूलेख राजस्थान पोर्टल के माध्यम से राजस्थान का कोई भी व्यक्ति खसरा संख्या व खतौनी संख्या ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है।
- इस पोर्टल के जरिए राज्य के नागरिक भूमि का संपूर्ण विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे।
- ऑनलाइन पोर्टल के लांच होने से अब किसी भी नागरिक को भूमि से संबंधित जानकारी के लिए तहसील या पटवारी के पास जाना नहीं पड़ेगा।
- इस पोर्टल पर सरकार द्वारा भूमि का संपूर्ण रिकॉर्ड सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रखा गया है।
- राजस्थान भूलेख पोर्टल का लाभ किसानों को सबसे अधिक मिलने वाला है क्योंकि उन्हें अक्सर खसरा संख्या, जमाबंदी, भू नक्शा आदि की जरूरत पड़ती रहती है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर जमीन को लेकर विवाद / धोखाधड़ी होते रहते हैं। लेकिन अब इन विवादों एवं धोखाधड़ी की भी रोकथाम की जा सकेगी।
- सभी सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त होने से नागरिकों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।
- इस ऑनलाइन प्रणाली के जरिये तहसीलों में होने वाली रिश्वतखोरी एवं भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा।
राजस्थान अपना खाता जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी है और आप अपना खाता जमाबंदी नकल देखना चाहते हैं तो हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस प्रकार अपने जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। कृपया आप इन steps को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको राजस्थान अपना खाता पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://apnakhata.raj.nic.in/ पर जाना होगा। अब इसका होम पेज खुल जाएगा।
- यहां आपको राजस्थान का मैप दिखाई देगा। इस मैप में आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- जिले का चयन करने के बाद आपको एक नक्शा दिखाई देगा। जिसमें आपको अपने तहसील का चुनाव करना है।
- तहसील चुनने के बाद आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। इस पेज पर आप अपने गांव का चयन करें।
- गांव का चयन करते ही आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म में आपको आवेदक का नाम, आवेदक का पता, आवेदक का शहर, आवेदक का पिन कोड आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको जमाबंदी / नामांतरण प्रतिलिपि के लिए विकल्प मिलेगा। आपको इस विकल्प का चयन कर लेना है।
- इसके पश्चात आपको खाता संख्या का चयन करना होगा।
- खाता संख्या का चयन करते ही आपकी स्क्रीन पर जमाबंदी का संपूर्ण विवरण आ जाएगा।
नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- नामांतरण के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को सबसे पहले apna khata Rajasthan के ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करना होगा।
- इस पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद आपको नामांतरण के लिए आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा। कृपया आप इस विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन का फॉर्म ओपन होगा।
- इस फॉर्म में आपको आवेदक का नाम, आवेदक के पिता का नाम, आवेदक का पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि जानकारी दर्ज कर लेना है।
- इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना होगा। आप नामांतरण के लिए किस प्रकार का आवेदन करना चाहते हैं इसका चुनाव करें और सबमिट कर दे।
- इस प्रकार आपका नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।
राजस्थान भू नक्शा चेक व डाउनलोड कैसे करें
राजस्थान राज्य में रहने वाले जिन उम्मीदवारों को भी अपनी भूमि का नक्शा चेक व डाउनलोड करना है वह भू नक्शा राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आगे हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं।
- राजस्थान भू नक्शा / खसरा मैप ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आपको भू नक्शा राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर इसका होम पेज खुल जाएगा।
- यहां आपको District, Tehsil, RL, Halkas, Village, Sheet No आदि विवरणों का चयन कर लेना है।
- इसके बाद आपके सामने नक्शा दिखाई देगा। इस नक्शे में आपको अपने खसरा नंबर पर क्लिक कर लेना है।
- अब बायीं ओर Plot info के नीचे खसरा नंबर से संबंधित विवरण आ जाएगा।
- आपको इस विवरण के नीचे Nakal का एक विकल्प दिखाई देगा। आप इस विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर आपके जमीन का नक्शा खुलकर आ जाएगा। आप इस नक्शे को डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर सकते हैं।
FAQ – Apna Khata Land Record Rajasthan Portal
प्रश्न 1. जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखा जाता है?
उत्तर. राजस्थान राज्य में ऑनलाइन जमाबंदी नकल देखने के लिए आपको अपना खाता के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस आर्टिकल में हमने जमाबंदी नकल देखने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बता दी है। कृपया आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
प्रश्न 2. अपना खाता राजस्थान / ई धरती पोर्टल क्या है?
उत्तर. Apna Khata / e Dharti राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के लोगों की सुविधा के लिए बनवाया गया एक वेब पोर्टल है। जहां जमीन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के निवासी सभी विवरण ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न 3. अपना खाता राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
उत्तर: राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किये गए अपना खाता / ई धरती पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट apnakhata.raj.nic.in है।