UP Ration Card List 2023 (ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची): उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा यूपी राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। राज्य के जिन भी नागरिकों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है वह सभी ऑनलाइन पोर्टल fcs.up.gov.in पर विजिट करके नई राशन कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम देख सकते हैं। इस लिस्ट में अपना नाम चेक करने के बाद आप जान पाएंगे कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं।

सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारों के लिए कई प्रकार के राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं। परिवार की आय एवं आर्थिक स्थिति को देखते हुए एपीएल, बीपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जाता है। यदि आपने किसी भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आज हम आपको इस लेख में यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। यदि आप UP Ration Card New List 2023 में अपना नाम देखना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत काम आने वाला है। इसलिए कृपया आप इस लेख में अंत तक बने रहे।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2023
राशन कार्ड देश के गरीब परिवारों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। क्योंकि इसी राशन कार्ड के माध्यम से उन्हें रियायती दरों पर सरकारी राशन की दुकानों से खाद्य पदार्थ जैसे चावल, गेहूं, चीनी, केरोसिन तेल आदि उपलब्ध करवाया जाता है। इसलिए राज्य के जिन लोगों ने भी अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है उन्हें राशन कार्ड बनवा लेना चाहिए। राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के जिन लोगों ने भी एपीएल/बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर दिया है वह सभी खाद्य एवं रसद विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट (fcs.up.gov.in) पर जाकर राशन कार्ड नई सूची उत्तर प्रदेश में अपना नाम देख सकते हैं। यदि आपको UP Ration Card List चेक करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो आगे इस आर्टिकल में हम आपको पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने वाले है।
Uttar Pradesh Ration Card List 2023 Overview
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट |
विभाग | उ.प्र. खाद्य एवं रसद विभाग |
लाभार्थी | यूपी की गरीब जनता |
उद्देश्य | यूपी राशन कार्ड नई सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराना। |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
टोल फ्री नंबर | 1800-1800-150 |
UP राशन कार्ड लिस्ट चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://fcs.up.gov.in/ |
यूपी राशन कार्ड के प्रकार
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी राशन कार्ड को तीन वर्गों में बांटा गया है। गरीब परिवारों की आय एवं उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए तीन प्रकार के राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं। आप किस राशन कार्ड के लिए पात्र हैं यह आपकी मासिक या वार्षिक आय पर निर्भर करता है। तो चलिए सभी राशन कार्ड के प्रकार के बारे में डिटेल्स में जानते हैं –
- एपीएल राशन कार्ड – यूपी सरकार द्वारा APL राशन कार्ड मध्यम व निम्न वर्ग के परिवारों को दिया जाता है। ऐसे परिवारों को सरकार द्वारा हर महीने 15 किलो अनाज उपलब्ध करवाए जाते है।
- बीपीएल राशन कार्ड – राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों का BPL राशन कार्ड बनवाया जाता है। इस कार्ड के माध्यम से राशन कार्ड धारक को हर महीने 25 किलो अनाज उपलब्ध कराया जाता है।
- अंत्योदय राशन कार्ड – यह राशन कार्ड राज्य के ऐसे गरीब परिवारों को दिया जाता है जिनके पास आय का कोई साधन नहीं होता है और वह बिल्कुल ही गरीब होते हैं। ऐसे परिवारों को सरकारी राशन की दुकानों के माध्यम से प्रत्येक महीने 35 किलो अनाज वितरित किये जाते है।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट के लाभ (Benefits)
- उत्तर प्रदेश के गरीब परिवार राशन कार्ड बनवाकर न्यूनतम मूल्य पर राशन / खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
- वर्तमान समय में लाखों गरीब परिवारों को राशन कार्ड का लाभ मिल रहा हैं।
- UP Ration Card के माध्यम से राशन कार्ड धारक को प्रत्येक महीने गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन तेल आदि उपलब्ध करवाया जाता है।
- जिन लोगों का नाम राशन कार्ड में शामिल होता है उन्हें सरकार द्वारा काफी रियायती दरों में राशन उपलब्ध कराया जाता है।
- राशन कार्ड का प्रयोग आप प्रमाण पत्र / एड्रेस प्रूफ के रूप में भी कर सकते हैं। साथ ही इसके माध्यम से आप सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
- Ration Card ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, स्कूल में एडमिशन एवं बैंक खाता खुलवाने जैसे कई कार्यों में भी काम आता है।
- सरकार द्वारा राशन कार्ड लिस्ट उत्तर प्रदेश में अपना नाम चेक करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है।
- अब राज्य का कोई भी नागरिक खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके नई राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकता है।
UP राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें
Ration Card New List 2023: सरकार द्वारा राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से यूपी राशन कार्ड नई सूची में अपना नाम देख सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे Step By Step बताई गई है, आप इसे फॉलो करें –
- UP राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची का एक विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया विंडो ओपन होगा। यह आपके सामने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- अब आपको इस सूची में अपने जिले का चयन करना है। चयन करने के बाद आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- इस पेज पर आपको नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र की सूची दिखाई देगी।
- यदि आप शहर के रहने वाले हैं तो आपको अपने टाउन का चयन करना होगा। और यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से है तो आपको अपने ब्लॉक का चयन करना है। अब एक नया पेज खुलेगा।
- नगरीय क्षेत्र – यदि आप नगरीय क्षेत्र से हैं तो यहाँ आप राशन डीलर के नाम पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने राशन कार्ड की लिस्ट खुल कर आ जाएगी।
- ग्रामीण क्षेत्र – यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं तो आप अपने ग्राम पंचायत का चुनाव करें। जिसके बाद आपके ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत की सूची खुल जाएगी।
- अब आपको यहां अपने ग्राम पंचायत का चयन करना है, जिसके बाद आपके गांव के राशन कार्ड डीलर का नाम दिखाई देगा। आप अपने डीलर के नाम पर क्लिक करें।
- डीलर के नाम पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर गांव/ कस्बे की पूरी लिस्ट खुल जाएगी।
- इस लिस्ट में आपको डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या, धारक का नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम व राशन कार्ड जारी करने की तिथि आदि दिखाई देगा।
- अब यहां आपको अपने नाम के सामने अपने राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप अपने राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करेंगे आपके सामने राशन कार्ड की पूरी जानकारी खुल जाएगी।
- तो इस प्रकार आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और अपने राशन कार्ड की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी राशन कार्ड NFSA पात्रता सूची में अपना नाम कैसे देखें
यदि आप NFSA Ration Card UP में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में अपना नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले खाद एवं रसद विभाग यूपी के आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची में नाम खोजें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे –
- राशन कार्ड संख्या से
- राशन कार्ड विवरण से
- यदि आपके पास राशन कार्ड संख्या उपलब्ध है तो यहां आपको पहले वाले विकल्प का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको राशन कार्ड संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। अब आप खोजें के बटन पर क्लिक कर दें।
- खोजें के बटन पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर पात्रता सूची खुलकर आ जाएगी।
fcs up gov पर शिकायत दर्ज कैसे करें
यदि आपको राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है। आपकी कोई शिकायत है तो आप fcs.up.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसका पूरा process नीचे दिया गया है –
- सबसे पहले आप यूपी खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद ऑनलाइन शिकायत करें के विकल्प पर क्लिक कर लें।
- क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। जहां आपको शिकायत दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नई वेबसाइट खुल कर आ जाएगी। यहां आपको शिकायत दर्ज करने का आवेदन फॉर्म दिखाई देगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछे गए सभी जानकारी जैसे नाम, पता, जिला, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी शिकायत का विवरण आदि दर्ज करना होगा।
- इस फॉर्म को पूर्ण रूप से भर लेने के बाद आप कैप्चा कोड भर ले और दर्ज करे के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार पोर्टल पर आपका शिकायत दर्ज हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1. यूपी राशन कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
उत्तर. यदि आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और आपको राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए या कोई समस्या आती है तो आप यूपी खाद्य एवं रसद विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-150,1967 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रश्न 2. ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची उत्तर प्रदेश ऑनलाइन चेक कैसे करें?
उत्तर. उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जो ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले यूपी खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको कुछ प्रक्रिया को फॉलो करना है जो इस आर्टिकल में बताई गई है।
प्रश्न 3. यूपी राशन कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
उत्तर. up ration card से संबंधित सेवाओं के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट fcs.up.gov.in है।