Uttarakhand Voter List PDF Download (ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट उत्तराखंड 2023): इस आर्टिकल में हम आपको उत्तराखंड वोटर लिस्ट से संबंधित पूरी जानकारी देगें। आगामी चुनाव से पहले देश के सभी राज्यों की नई मतदाता सूची को ऑनलाइन जारी किया जाता है। उत्तराखंड की वोटर लिस्ट को भी निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है। ताकि कोई भी नागरिक अपने घर बैठे ही वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सके।

राज्य के सभी उम्मीदवार उत्तराखंड नई मतदाता सूची 2023 में अपना नाम फोटो के साथ ऑनलाइन देख सकते हैं। साथ ही आप उत्तराखंड वोटर लिस्ट की पीडीएफ फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह सभी सुविधाएं सीईओ उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध करवाई गई है। यदि आप नहीं जानते की उत्तराखंड वोटर लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें? एवं वोटर लिस्ट डाउनलोड कैसे करें तो आप आज के इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
उत्तराखंड वोटर लिस्ट 2023
जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है वह अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद आप अपना नाम उत्तराखंड वोटर लिस्ट में ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आने वाले चुनाव में अपना वोट डालने के लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में होना अनिवार्य है। वोटर लिस्ट में मतदान करने वाले मतदाताओं का नाम और कुछ अन्य जानकारी दर्ज होती है।
इस वोटर लिस्ट में कुछ लोगों का नाम जोड़ा जाता है और कुछ लोगों का नाम हटाया जाता है जिसके बाद एक नई मतदाता सूची तैयार की जाती है। यदि आप चेक करना चाहते हैं कि आपका नाम इस नई मतदाता सूची उत्तराखंड में है या नहीं, तो आप आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अगर आपको नहीं पता कि वोटर लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक की जाती है तो आप इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।
Uttarakhand Voter List 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | उत्तराखंड वोटर लिस्ट |
राज्य | उत्तराखंड |
लाभार्थी | राज्य के वयस्क नागरिक |
उद्देश्य | वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
वर्ष | 2023 |
हेल्पलाइन नंबर | 0135-2713551 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ceo.uk.gov.in/ |
ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट उत्तराखंड के लाभ
- अब उत्तराखंड के नागरिकों को वोटर लिस्ट चेक करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है।
- सरकार द्वारा Uttrakhand Voter List को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है।
- कोई भी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट उत्तराखंड को आसानी से चेक कर सकता है।
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
- वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध होने से भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी।
- आने वाले चुनाव में अपना मतदान देने के लिए आपका वोटर लिस्ट चेक करना आवश्यक है।
- मतदाता सूची को ऑनलाइन करने से आपके पैसे एवं समय दोनों की बचत होगी।
उत्तराखंड वोटर लिस्ट 2023 ऑनलाइन कैसे देखें
Uttarakhand Voter List Online Chcek: उत्तराखंड के ऐसे उम्मीदवार जो उत्तराखंड नई मतदाता सूची 2023 ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं, वह नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके घर बैठे voter list में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- उत्तराखंड वोटर लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आपको CEO उत्तराखंड के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको Voter Search का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- वोटर सर्च पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक पॉपअप मैसेज दिखाई देगा। जिसमें आपको ok का बटन दबा देना है।
- ओके पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक न्यू विंडो खुल कर आएगा। इसमें आपको एक फॉर्म दिखाई देगा।
- आपको इस फॉर्म में नाम, पिता / पति का नाम, उम्र, जन्मतिथि, राज्य, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आदि जानकारी दर्ज कर लेना है।
- पूछे गए सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने के बाद Search/खोजें के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने स्क्रीन पर वोटर लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
उत्तराखंड वोटर लिस्ट डाउनलोड कैसे करें
Uttrakhand Voter List Pdf Download Kaise Kare: ऊपर हमने आपको वोटर लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें? के बारे में जानकारी दी है। यदि आप उत्तराखंड वोटर लिस्ट ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें –
- उत्तराखंड नई मतदाता सूची ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। इन सभी विकल्पों में से आपको Electoral Roll का विकल्प चुन लेना है।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक पॉपअप मैसेज आएगा। यहां आपको ok के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आप एक नई वेबसाइट पर आ जाएंगे। यह आपको Select Roll के ऑप्शन पर क्लिक करके ड्रॉप बॉक्स में से Roll का चयन कर लेना है।
- इसके बाद आपके सामने जिला, एसी और भाग का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इन तीनों विकल्पों का चयन कर लेना है।
- इन तीनों विकल्पों का चयन करने के बाद आपको कैप्चा कोड भरकर view pdf का बटन दबा देना है।
- अब आपके सामने pdf फाइल खुल कर आ जाएगी।
- अब आप pdf के आइकॉन पर क्लिक करके उत्तराखंड वोटर लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड के जिलें जिनका वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है
क्र.सं. | जिलों के नाम |
1 | अल्मोड़ा (Almora) |
2 | बागेश्वर (Bageshwar) |
3 | चमोली (Chamoli) |
4 | चम्पावत (Champawat) |
5 | देहरादून (Dehradun) |
6 | हरिद्वार (Haridwar) |
7 | नैनीताल (Nainital) |
8 | पूरी गढ़वाल (Pauri Garhwal) |
9 | उत्तरकाशी (Uttarkashi) |
10 | रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) |
11 | टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal) |
12 | उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) |
13 | पिथौरागढ़ (Pithoragarh) |
उत्तराखंड वोटर लिस्ट हेल्पलाइन नंबर
आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तराखंड वोटर लिस्ट से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दे दी है। लेकिन फिर भी यदि आपको कोई समस्या आती है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 0135-2713551 पर संपर्क कर सकते हैं।
उत्तराखंड वोटर लिस्ट से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1. क्या मैं उत्तराखंड की वोटर लिस्ट को ऑनलाइन देख कर सकता हूं?
उत्तर. जी हां ! यदि आप उत्तराखंड के रहने वाले हैं तो आप सीईओ उत्तराखंड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से उत्तराखंड वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आप इस आर्टिकल को पढ़े।
प्रश्न 2. उत्तराखंड वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए कौन कौन से डाक्यूमेंट्स चाहिए?
उत्तर. वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाईल नंबर एवं पासपोर्ट साइज फोटो होना आवश्यक है।